Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • हिंदी दिवस पर कविता और लघुकथा प्रतियोगिता, साहित्यप्रेमियों ने बांधा समां
  • अल्मोड़ा

हिंदी दिवस पर कविता और लघुकथा प्रतियोगिता, साहित्यप्रेमियों ने बांधा समां

AltnewsUttarakhand 17/09/2025

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल के तत्वावधान में हिंदी दिवस पर नगर के एक होटल में साहित्यिक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में कविता लेखन, लघु कथा लेखन और काव्य पाठ प्रतियोगिताएं हुईं, जिनमें कक्षा पांच से स्नातकोत्तर स्तर तक के लगभग साठ विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों का चयन दस विद्यालयों से किया गया था। प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन नीरज पंत, प्रोफेसर हामिद, मणि नमन, उदय किरौला, धारा बल्लभ पांडे और वंशिका बोरा ने किया। आयोजकों ने बताया कि विजेताओं को 10 से 12 अक्टूबर तक होने वाले अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल के मंच पर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. गीता खोलिया रहीं। विशिष्ट अतिथियों में त्रिभुवन गिरि महाराज, नीलम नेगी और बीना चतुर्वेदी शामिल रहे। प्रतियोगिताओं के बाद काव्य गोष्ठी का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रोफेसर हामिद, नीरज पंत, मीनू जोशी, चंद्रा उप्रेती, धारा बल्लभ पांडे, शगुफ्ता अंसारी, रिजवाना सिद्दीकी, रेखा जोशी, प्रकाश पांडे, दीपक कार्की, कपिल नयाल, वंशिका बोरा, श्वेता उपाध्याय, प्रोफेसर विजया, आशा पंत, हेमलता वर्मा, मनोज गुप्ता, भूषण पांडे, दीपक जोशी और हर्षिता जोशी सहित कई साहित्यप्रेमियों ने अपनी प्रस्तुतियों से वातावरण को सरस बना दिया। अल्मोड़ा लिट फेस्टिवल की अध्यक्ष वसुधा पंत ने सभी अतिथियों का स्वागत किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन दीपा गुप्ता ने किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा जिला अस्पताल के ब्लड बैंक परिसर में गंदगी का अंबार, मरीजों की सेहत पर खतरा
Next: धौलादेवी से शुरू हुआ सशक्त नारी सशक्त परिवार अभियान पखवाड़ा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.