Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा जिला अस्पताल के ब्लड बैंक परिसर में गंदगी का अंबार, मरीजों की सेहत पर खतरा
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा जिला अस्पताल के ब्लड बैंक परिसर में गंदगी का अंबार, मरीजों की सेहत पर खतरा

AltnewsUttarakhand 17/09/2025 1 minute read

अल्मोड़ा। जिला अस्पताल के रक्तकोष (ब्लड बैंक) परिसर में गंदगी के ढेर ने मरीजों और उनके परिजनों की चिंता बढ़ा दी है। जिस स्थान पर रक्त का संग्रह और वितरण होता है, वहां फैली गंदगी संक्रमण का गंभीर खतरा पैदा कर रही है। ब्लड बैंक के बाहर जमा कचरे से उठती दुर्गंध मरीजों के स्वास्थ्य पर सीधे असर डाल सकती है। केवल ब्लड बैंक ही नहीं, बल्कि अस्पताल के अन्य वार्डों और गलियारों में भी सफाई व्यवस्था अक्सर सवालों के घेरे में रहती है। प्रशासन द्वारा सफाई सुधारने की कवायदें कागज़ों तक सीमित नजर आती हैं। कई बार बजट जारी होने के बावजूद हालात में सुधार नहीं हो सका है। ब्लड बैंक के आसपास गंदगी के साथ-साथ मेडिकल वेस्ट का भी सही निस्तारण नहीं हो रहा, जिससे संक्रमण और गंभीर बीमारियों के फैलने का खतरा और बढ़ जाता है। मरीजों के परिजन भी गंदगी के चलते बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। ब्लड बैंक जैसी संवेदनशील जगह पर जमा कचरा इस स्थिति को और खतरनाक बना देता है। हैरानी की बात यह है कि कभी साफ-सफाई के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार जीत चुका अल्मोड़ा जिला अस्पताल आज बदइंतजामी के कारण मरीजों के लिए असुरक्षित वातावरण तैयार कर रहा है। स्थानीय नागरिकों और मरीजों का कहना है कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करनी चाहिए, ताकि अस्पताल इलाज का केंद्र बने, बीमारियों का नहीं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: महिला कोतवाली ने कसार देवी क्षेत्र में चलाया जनजागरूकता अभियान
Next: हिंदी दिवस पर कविता और लघुकथा प्रतियोगिता, साहित्यप्रेमियों ने बांधा समां

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.