Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा में दशहरा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा स्टेडियम
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में दशहरा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा स्टेडियम

AltnewsUttarakhand 02/10/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। पर्वतीय संस्कृति की पहचान बन चुका अल्मोड़ा का दशहरा महोत्सव इस बार भी भव्य आयोजन के साथ मनाया गया। इसे देखने के लिए न केवल आसपास के क्षेत्रों से, बल्कि देश-विदेश से भी पर्यटक यहां पहुंचे। दशहरा कमेटी की ओर से स्थानीय स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूरे देश में दशहरा असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक बनकर मनाया जाता है। उन्होंने लोगों से भगवान राम के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा लेने की अपील की और आश्वासन दिया कि सरकार की ओर से इस महोत्सव को और उत्कृष्ट बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम में गायक विशाल भारद्वाज ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को देर रात तक मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं स्थानीय कलाकारों ने भी पारंपरिक और आधुनिक रंगों से सजे अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। अल्मोड़ा का दशहरा महोत्सव वर्षों से अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। यहां का उत्सव न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह सांस्कृतिक विविधता और लोककलाओं का मंच भी बनता है, जो अल्मोड़ा की सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत करता है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा में दशहरा पर्व की रही धूम, ढोल-नगाड़ों के साथ निकले रावण परिवार के पुतले
Next: मैक्स वाहन खाई में गिरा; युवक की मौत, चालक गंभीर

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.