Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा में दशहरा पर्व की रही धूम, ढोल-नगाड़ों के साथ निकले रावण परिवार के पुतले
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में दशहरा पर्व की रही धूम, ढोल-नगाड़ों के साथ निकले रावण परिवार के पुतले

AltnewsUttarakhand 02/10/2025 1 minute read

अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा का विश्वविख्यात दशहरा पर्व गुरुवार को पारंपरिक धूमधाम के साथ मनाया गया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर नगरभर में रावण परिवार के पुतलों का भव्य जुलूस निकाला गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। हर वर्ष की भांति इस बार भी नगर के विभिन्न मोहल्लों में बनाए गए पुतलों को सर्वप्रथम स्वर्गीय विजय जोशी पालिका शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के पास एकत्र किया गया। महोत्सव का उद्घाटन रंगकर्मी चंद्रकांत जोशी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा में संस्कृति के संरक्षण और प्रचार-प्रसार की यह परंपरा अद्वितीय है। इसके बाद पुतलों का जुलूस पालिका शॉपिंग कॉम्प्लेक्स से शुरू होकर ढोल-नगाड़ों और नृत्य के साथ मिलन चौक, लाला बाजार, चौक बाजार और जौहरी बाजार होते हुए थाना बाजार पहुंचा। जुलूस के सबसे पीछे नंदादेवी रामलीला कमेटी द्वारा भगवान राम का डोला ले जाया गया। पूर्व में पुतला दहन स्थानीय स्टेडियम में किया जाता था, लेकिन स्टेडियम में सुधार कार्य के बाद से पिछले कुछ वर्षों से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत एसएसजे परिसर के जूलॉजी विभाग प्रांगण में पुतला दहन हो रहा है। इस बार भी वहीं पर रावण परिवार के पुतलों का दहन किया गया। स्थान की कमी के चलते इस वर्ष पुतलों की संख्या घटकर 18 रह गई, जबकि पूर्व में दो दर्जन से अधिक पुतले बनाए जाते थे। अल्मोड़ा का दशहरा महोत्सव अपने आप में विशिष्ट माना जाता है। यहां हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के युवा एक महीने पहले से मिलकर पुतलों का निर्माण करते हैं, जो इस पर्व को सांप्रदायिक सौहार्द और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक बनाता है। शुरुआत में केवल रावण का एक पुतला बनाया जाता था, लेकिन समय के साथ इसमें वृद्धि हुई और अब नगर के लगभग सभी मोहल्लों में रावण परिवार के पुतले बनाए जाते हैं। दशहरा महोत्सव को भव्य बनाने के लिए प्रशासन और आयोजन समिति ने व्यापक तैयारी की। इस वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थानीय स्टेडियम में आयोजित किए गए। महोत्सव में समिति अध्यक्ष अजीत कार्की, सचिव वैभव पांडे, विधायक मनोज तिवारी, मेयर अजय वर्मा, दर्जा राज्यमंत्री गंगा बिष्ट, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, संयोजक धर्मेंद्र बिष्ट, पूर्व पालिका अध्यक्ष शोभा जोशी, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, कुंदन लटवाल, पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल और कांग्रेस नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी सहित अनेक गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अशासकीय शिक्षक संघ ने चितई गोलू मंदिर में लगाई पुकार
Next: अल्मोड़ा में दशहरा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा स्टेडियम

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.