Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • दशहरा पर्व पर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस बल रहा मुस्तैद
  • अल्मोड़ा

दशहरा पर्व पर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस बल रहा मुस्तैद

AltnewsUttarakhand 02/10/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। नगर में दशहरा पर्व व माँ दुर्गा शोभायात्रा के दृष्टिगत पुलिस मुस्तैद रही। एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा अल्मोड़ा नगर में दशहरा पर्व व माँ दुर्गा शोभा यात्रा, प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम के आयोजनों को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई। जिसमें निरीक्षक, थानाध्यक्ष, उपनिरीक्षक, अपर उपनिरीक्षक सहित पुलिस कार्मिकों को तैनात किया गया था। नगर में सुव्यवस्थित यातायात हेतु ट्रैफिक डायवर्जन किया गया तथा डायवर्जन पॉइंटों पर यातायात पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी। इसके अतिरिक्त अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत फायर यूनिट को फायर टेण्डर व अग्निशमन उपकरणों के साथ तैनात किया गया था। क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी द्वारा प्रभारी निरीक्षक योगेश चंद्र उपाध्याय की उपस्थिति में कोतवाली प्रांगण में दशहरा महोत्सव ड्यूटी में लगे पुलिस बल को ब्रीफ किया गया। ड्यूटी में तैनात किये गये समस्त पुलिस बल को दशहरा, पुतला भ्रमण व दहन कार्यक्रम में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत सतर्कता से ड्यूटी करने, शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले अराजक तत्वों, हुड़दंगियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए आवश्यक कार्यवाही करने तथा कार्यक्रम प्रारम्भ से समापन तक अपने ड्यूटी पर बने रहने आदि आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा में भव्य शोभायात्रा और महाआरती के साथ सम्पन्न हुआ दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन
Next: अशासकीय शिक्षक संघ ने चितई गोलू मंदिर में लगाई पुकार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.