Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा में भव्य शोभायात्रा और महाआरती के साथ सम्पन्न हुआ दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में भव्य शोभायात्रा और महाआरती के साथ सम्पन्न हुआ दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

AltnewsUttarakhand 02/10/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। शारदीय नवरात्रि के समापन पर नगर में दस दिनों तक आराधना, भजन-कीर्तन और श्रद्धा भाव से सजे दुर्गा प्रतिमाओं का विधि-विधान से विसर्जन किया गया। इस अवसर पर नगर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा ने पूरे माहौल को धार्मिक रंग में रंग दिया। सांस्कृतिक और धार्मिक नगरी अल्मोड़ा में इस बार आठ स्थानों पर देवी दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। गंगोला मोहल्ला, लाला बाजार, इंद्रा कालोनी, ढूंगाधारा, अफसर कॉलोनी, राजपुरा, लक्ष्मेश्वर और चौघानपाटा से गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ दुर्गा प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली गई। नगर भ्रमण के बाद सभी प्रतिमाएं शिखर तिराहे पर पहुंचीं, जहां आठों प्रतिमाओं की एक साथ भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान बारी-बारी से सभी प्रतिमाओं की आरती उतारी गई। माता दुर्गा की इस सामूहिक आरती और शोभायात्रा को देखने तथा माता की विदाई में शामिल होने के लिए सैकड़ों की संख्या में भक्तजन और श्रद्धालु दूर-दराज से भी पहुंचे। महाआरती के बाद देर शाम शोभायात्रा क्वारब पहुंची, जहां परंपरा और विधि-विधान के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विसर्जन से पूर्व कलशों और प्रतिमाओं का पूजन किया गया और फिर बारी-बारी से आठों प्रतिमाओं को नदी में विसर्जित किया गया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दुर्गा पूजा : आयुध निर्माणी में सिंदूर खेला के बाद प्रतिमा विसर्जन
Next: दशहरा पर्व पर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस बल रहा मुस्तैद

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.