Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा एसएसपी देवेंद्र पींचा डीजीपी प्रशस्ति डिस्क ‘गोल्ड’ से सम्मानित
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा एसएसपी देवेंद्र पींचा डीजीपी प्रशस्ति डिस्क ‘गोल्ड’ से सम्मानित

AltnewsUttarakhand 05/11/2025 1 minute read

अल्मोड़ा। उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने बुधवार को देहरादून पुलिस लाइन में आयोजित सम्मान समारोह में उत्कृष्ट सेवा और सराहनीय कार्य के लिए अल्मोड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा सहित जनपद के पांच पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर डीजीपी ने एसएसपी देवेंद्र पींचा को ‘पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क गोल्ड’ प्रदान किया। यह सम्मान उन्हें सेवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन और नेतृत्व क्षमता के लिए दिया गया। इसके साथ ही निरीक्षक हेम चंद्र पंत और आरक्षी लता देवी को ‘पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क सिल्वर’ से सम्मानित किया गया। दोनों को यह सम्मान पुलिस सेवा में अनुकरणीय कार्य और समर्पण के लिए दिया गया। वहीं 38वें राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करने वाली अल्मोड़ा जनपद की दो महिला आरक्षियों—ममता खाती और मंजू गोस्वामी—को ‘पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क गोल्ड’ से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान डीजीपी दीपम सेठ ने कहा कि यह पुरस्कार पुलिस कर्मियों के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ सेवा के प्रति समर्पण की भावना को और प्रबल करेगा। अल्मोड़ा पुलिस परिवार ने सभी सम्मानित अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई दी है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ग्राम पंचायत भांसी में युवक के अपहरण की आशंका
Next: पर्यटन विभाग द्वारा राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ट्रेक एवं स्वच्छता अभियान आयोजित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.