Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ग्राम पंचायत भांसी में युवक के अपहरण की आशंका
  • अल्मोड़ा

ग्राम पंचायत भांसी में युवक के अपहरण की आशंका

AltnewsUttarakhand 05/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जनपद के द्वाराहाट तहसील की ग्राम पंचायत भांसी निवासी एक युवक के रहस्यमय ढंग से लापता होने के बाद अपहरण की आशंका गहराती जा रही है। ग्राम पंचायत भांसी के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य शंभू राम का 26 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार मंगलवार सांय करीब सात बजे के बीच अचानक लापता हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नीरज नौबाड़ा क्षेत्र में किसी व्यक्ति की पिकअप चलता है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को उसने पिकअप नौबाड़ा में खड़ी की थी। वाहन स्वामी ने अपनी कार से नीरज को शाम करीब साढ़े छह बजे घर जाने वाले मार्ग तक छोड़ा था। यह मार्ग मुख्य सड़क से लगभग 150 मीटर दूर है। करीब सात बजे के आसपास घरवालों को किसी के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। उन्हें पहले लगा कि संभवतः बाघ या किसी अन्य जंगली जानवर ने हमला कर दिया है। आशंका के चलते ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन को सूचना दी। इसके बाद वन कर्मियों, प्रशासनिक अधिकारियों और ग्रामीणों ने रातभर तथा सुबह तक जंगलों में खोजबीन की, लेकिन नीरज का कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे नीरज की बहन को रोते हुए उसका फोन आया। उसने बताया कि उसे बंधक बनाया गया है। फोन आने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी सुनील कुमार, तहसीलदार और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। उपजिलाधिकारी ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने बताया कि युवक के मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस की जा रही है और सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ब्रायलर फार्म योजना के तहत 66 आवेदनों को मिला अनुमोदन
Next: अल्मोड़ा एसएसपी देवेंद्र पींचा डीजीपी प्रशस्ति डिस्क ‘गोल्ड’ से सम्मानित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.