Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ब्रायलर फार्म योजना के तहत 66 आवेदनों को मिला अनुमोदन
  • अल्मोड़ा

ब्रायलर फार्म योजना के तहत 66 आवेदनों को मिला अनुमोदन

AltnewsUttarakhand 05/11/2025

अल्मोड़ा। जनपद अल्मोड़ा में मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा की अध्यक्षता में ब्रायलर फार्म योजना के अंतर्गत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश अग्रवाल द्वारा जनपद को प्राप्त आवेदनों का विवरण प्रस्तुत किया गया, जिन्हें जिला स्तरीय समिति के समक्ष रखा गया। समिति द्वारा परीक्षण उपरांत 66 आवेदनों को अनुमोदित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक के दौरान निर्देश दिए कि चयनित लाभार्थियों को योजना का लाभ शीघ्र प्रदान किया जाए, ताकि ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार के अवसर मिल सकें और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य पशुपालन गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि ब्रायलर फार्म योजना के अंतर्गत लाभार्थी को 500 ब्रायलर (एक दिवसीय चूजों) के 6 बैच पालने पर ₹60,000 का अनुदान प्रदान किया जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि पशुपालन विभाग द्वारा जनपद में अन्य कुक्कुट पालन योजनाएँ भी संचालित की जा रही हैं, जिनका उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर आयवृद्धि और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना के दूध पाउडर का सैंपल जांच को भेजा
Next: ग्राम पंचायत भांसी में युवक के अपहरण की आशंका

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.