Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पेंशनरों के लिए डिजिटल प्रमाणपत्र, स्वास्थ्य शिविर और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • अल्मोड़ा

पेंशनरों के लिए डिजिटल प्रमाणपत्र, स्वास्थ्य शिविर और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

AltnewsUttarakhand 07/11/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्ष के अंतर्गत पेंशनरों के हित में बुधवार को विकास भवन में विभिन्न जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य कोषाधिकारी वीरेंद्र रावत ने बताया कि इस अवसर पर पेंशनरों के जीवन प्रमाणपत्र को डिजिटल माध्यम से जमा करवाने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी, प्रशिक्षण और जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि पेंशनरों को आयकर से जुड़ी जानकारी, राज्य स्वास्थ्य योजना और चिकित्सा प्रतिपूर्ति से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से पेंशनरों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी लगाया गया। मुख्य कोषाधिकारी ने बताया कि पुलिस विभाग और विभिन्न बैंकों के सहयोग से पेंशनरों को साइबर ठगी से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया गया। वहीं, डाक विभाग की ओर से 80 वर्ष से अधिक आयु वाले पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाणपत्र जमा करने की डोर-स्टेप सुविधा के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने आगे बताया कि शुक्रवार को विकास भवन में जनपद स्तर पर कार्यरत विभिन्न आहरण-वितरण अधिकारियों के लिए बैठक आयोजित की गई, जिसमें पेंशन स्वीकृति और पारिवारिक पेंशन प्रारंभ करने में आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों पर चर्चा की गई। इस दौरान देयकों और पेंशन प्रपत्रों में पाई जाने वाली त्रुटियों की समीक्षा कर उनके समाधान के उपाय भी सुझाए गए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी ने जनसुनवाई, पारदर्शी प्रशासन एवं विकास कार्यों को बताया शीर्ष प्राथमिकता
Next: बाइक से चरस तस्करी कर रहे दो युवक गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.