Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिलाधिकारी ने जनसुनवाई, पारदर्शी प्रशासन एवं विकास कार्यों को बताया शीर्ष प्राथमिकता
  • अल्मोड़ा

जिलाधिकारी ने जनसुनवाई, पारदर्शी प्रशासन एवं विकास कार्यों को बताया शीर्ष प्राथमिकता

AltnewsUttarakhand 07/11/2025

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद स्थापित किया। इस अवसर पर उन्होंने जनपद के सर्वांगीण विकास, सुशासन तथा जनसुनवाई को अपनी कार्य प्राथमिकताओं में सर्वोपरि बताया। जिलाधिकारी ने प्रेस प्रतिनिधियों के माध्यम से आए मुद्दों के प्रति सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता में कहा कि प्रति तीन माह में न्यूनतम 5 प्रमुख समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, जनता से जुड़े मुद्दों को सामने लाने में मीडिया महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने ने कहा कि मीडिया के माध्यम से आने वाली समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा तथा समस्याओं का समाधान कर लोगों को सरकारी कार्यक्रमों एवं योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में उपलब्ध संसाधनों का सदुपयोग तथा संसाधनों को बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना तथा जनसमस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण उनकी प्रमुख प्रतिबद्धता रहेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, पर्यटन, खेल प्रतिभाओं को खोजना एवं आजीविका के क्षेत्रों में ठोस और परिणामपरक कदम उठाए जाएंगे, जिससे आमजन को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा अपनी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक धरोहर के लिए विख्यात है, ऐसे में पर्यटन क्षेत्र को सशक्त बनाकर स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित किए जाएंगे। साथ ही पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति भी जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन जनता के प्रति जवाबदेह है और जनहित से जुड़ी समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रेस वार्ता के दौरान जिलाधिकारी ने मीडिया प्रतिनिधियों को लोकतंत्र का सशक्त स्तंभ बताते हुए कहा कि पत्रकारिता समाज एवं प्रशासन के बीच सेतु का कार्य करती है। उन्होंने जनहित के मुद्दों पर रचनात्मक संवाद एवं सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। प्रेस वार्ता में स्थानीय मीडिया प्रतिनिधि, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, जिला सूचना अधिकारी सत्यपाल सिंह समेत अन्य उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: देवभूमि रजत उत्सव के तहत उत्पाद प्रदर्शनी और ऐपण-पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित
Next: पेंशनरों के लिए डिजिटल प्रमाणपत्र, स्वास्थ्य शिविर और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.