Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा में वृहद रोजगार मेले में 119 युवाओं को मिली नियुक्ति, 348 का चयन दूसरे चरण के लिए
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में वृहद रोजगार मेले में 119 युवाओं को मिली नियुक्ति, 348 का चयन दूसरे चरण के लिए

AltnewsUttarakhand 08/11/2025

अल्मोड़ा। राज्य गठन के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में जिलाधिकारी अंशुल सिंह के निर्देश पर क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, मॉडल कैरियर सेंटर, अल्मोड़ा की ओर से शनिवार को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए और विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से रोजगार के अवसरों की जानकारी प्राप्त की। मुख्य कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, नगर निगम अल्मोड़ा के महापौर अजय वर्मा, दर्जा प्राप्त मंत्री गंगा बिष्ट, पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल और विश्वविद्यालय के निदेशक द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में युवाओं को परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प को सफलता की कुंजी बताते हुए कहा कि विकासशील उत्तराखंड के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भूमिका जरूरी है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज में सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया। मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने युवाओं को नई तकनीकें सीखने और कौशल उन्नयन (अपस्किलिंग) के लिए प्रेरित किया। उपजिलाधिकारी संजय कुमार ने इस अवसर पर विभिन्न नियोजकों को प्रमाणपत्र और स्मृति चिन्ह भेंट किए। सेवायोजन अधिकारी विक्रम ने बताया कि मेले के दौरान नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल पर युवाओं का पंजीकरण कराया गया। इस रोजगार मेले में 1455 से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जबकि 1135 अभ्यर्थी मौके पर उपस्थित रहे। कुल 75 नियोजकों के पंजीकरण में से 61 प्रतिष्ठित कंपनियों ने मेले में भाग लिया। साक्षात्कार और लिखित परीक्षा के बाद 119 अभ्यर्थियों का चयन कर उन्हें पुखराज हेल्थकेयर, बंसल वायर्स, जी4एस सिक्योरिटी, मैनपावर ग्रुप आदि कंपनियों की ओर से मौके पर ही नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए, जबकि 348 अभ्यर्थियों को दूसरे चरण के लिए चयनित किया गया। सेवायोजन अधिकारी विक्रम ने सभी अतिथियों, नियोजकों और प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि भविष्य में भी युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए इस तरह के मेलों का आयोजन जारी रहेगा। उन्होंने नियोजकों से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में ऐसे आयोजनों में शामिल होकर युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करें। कार्यक्रम में सेवायोजन कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी और अन्य संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राज्य स्थापना की रजत जयंती उत्सव के अवसर पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को किया सम्मानित
Next: डिजिटल अरेस्ट कर 24.79 लाख की ठगी के मामले में आरोपी फरीदाबाद से गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.