Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • डिजिटल अरेस्ट कर 24.79 लाख की ठगी के मामले में आरोपी फरीदाबाद से गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

डिजिटल अरेस्ट कर 24.79 लाख की ठगी के मामले में आरोपी फरीदाबाद से गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 09/11/2025 1 minute read

अल्मोड़ा। चौखुटिया पुलिस ने एक बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर 24 लाख 79 हजार रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी अक्षय कुमार हरियाणा के फरीदाबाद का निवासी है। पुलिस ने साइबर ठगी के इस नेटवर्क की शृंखला को उजागर करने के लिए आगे की जांच तेज कर दी है। मामला चौखुटिया क्षेत्र का है, जहां 7 मई 2025 को निवासी रघुनाथ सिंह नेगी ने पुलिस को तहरीर दी थी कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें वीडियो कॉल कर बैंक खाते से संदिग्ध लेनदेन और मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल होने का भय दिखाया। खुद को जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर ठगों ने उन्हें ‘डिजिटल अरेस्ट’ में रख लिया और नकली कोर्ट व थाने के दृश्य दिखाकर दबाव बनाया। डर के माहौल में वादी ने 24 लाख 79 हजार रुपये उनके बताए खातों में ट्रांसफर कर दिए। इस पर थाना चौखुटिया में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के निर्देश पर एसओजी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह और क्षेत्राधिकारी रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार और विवेचक उप निरीक्षक सचेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार तकनीकी जांच और सुरागरसी की। जांच के दौरान पुलिस ने शनिवार 8 नवम्बर को फरीदाबाद से आरोपी अक्षय कुमार (21 वर्ष), पुत्र रवि शंकर, निवासी इंदिरा आवास कॉलोनी, भांकरी पाली, फरीदाबाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान की जा रही है और उनसे जुड़े बैंक खातों व डिजिटल लेनदेन की जानकारी जुटाई जा रही है। इस मामले में एक अन्य आरोपी को पहले ही दूसरे राज्य में गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक सचेंद्र सिंह, कांस्टेबल दीपक जोशी और कांस्टेबल हरीश पांडे शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जिलेभर में विशेष अभियान जारी रहेगा और लोगों को डिजिटल ठगी से सतर्क रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा में वृहद रोजगार मेले में 119 युवाओं को मिली नियुक्ति, 348 का चयन दूसरे चरण के लिए
Next: राज्य स्थापना की रजत जयंती पर सद्भावना क्रिकेट और फुटबॉल मैच आयोजित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.