Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं
  • अल्मोड़ा

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं

AltnewsUttarakhand 09/11/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने जनपद वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि यह दिवस हमें उत्तराखंड राज्य के गठन में हुए लंबे संघर्ष, जनसामान्य के योगदान तथा राज्य के विकास के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी की याद दिलाता है। जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य गठन से लेकर अब तक उत्तराखंड ने विकास एवं तरक्की के विभिन्न आयामों को हासिल किया है लेकिन हमें यहीं तक नहीं रुकना बल्कि राज्य एवं जनपद अल्मोड़ा को तरक्की की नई नई ऊंचाईयों तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलन के शहीदों और जननायकों के सपनों को साकार करने के लिए हम सबको एकजुट होकर कार्य करना होगा। जिलाधिकारी ने अपील की है कि सभी नागरिक अपने-अपने स्तर पर प्रदेश के सर्वांगीण विकास में सहभागिता निभाएं और स्वच्छ, शिक्षित, आत्मनिर्भर तथा विकसित उत्तराखंड के निर्माण में योगदान दें। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों की सफलता की कामना करते हुए कहा कि यह पर्व हमें नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करता है ताकि हम अपने राज्य को प्रगति के नए आयामों तक पहुंचा सकें।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राज्य स्थापना दिवस पर अल्मोड़ा में हुई क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता
Next: एनएसएस अल्मोड़ा इकाई ने उत्साहपूर्वक मनाई राज्य स्थापना की रजत जयंती

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.