Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राज्य स्थापना दिवस पर अल्मोड़ा में हुई क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता
  • अल्मोड़ा

राज्य स्थापना दिवस पर अल्मोड़ा में हुई क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता

AltnewsUttarakhand 09/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार सुबह जिला खेल कार्यालय अल्मोड़ा की ओर से क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बालक, बालिका, ओपन पुरुष और महिला वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ का शुभारंभ जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम है, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन, सहयोग और टीम भावना को भी बढ़ाता है। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, उपजिलाधिकारी संजय कुमार, तहसीलदार, अधिकारी और खेल प्रेमी मौजूद रहे। प्रतियोगिता में लगभग 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया। मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने विभिन्न वर्गों में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। ओपन पुरुष वर्ग में चन्दन सिंह प्रथम, विजय कुमार टम्टा द्वितीय और आलोक भट्ट तृतीय स्थान पर रहे। ओपन महिला वर्ग में मीनाक्षी कफल्टिया ने प्रथम, भावना अधिकारी ने द्वितीय और सुहाना चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग में नितेश सिंह जीना प्रथम, अभिमन्यु मेहता द्वितीय और भूमित बिष्ट तृतीय रहे, जबकि जूनियर बालिका वर्ग में गायत्री रावत ने प्रथम, कोमल बिष्ट ने द्वितीय और लता आर्य ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं को खेल भावना से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राज्य स्थापना की रजत जयंती पर सद्भावना क्रिकेट और फुटबॉल मैच आयोजित
Next: जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.