Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • रजत जयंती वर्ष पर अल्मोड़ा में भव्य सांस्कृतिक रैली, कार्यक्रम आयोजित
  • अल्मोड़ा

रजत जयंती वर्ष पर अल्मोड़ा में भव्य सांस्कृतिक रैली, कार्यक्रम आयोजित

AltnewsUttarakhand 09/11/2025 1 minute read

अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर रविवार शाम अल्मोड़ा नगर में भव्य रैली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। चौघानपाटा से शुरू हुई यह रैली शिखर मिलन चौक और रघुनाथ मंदिर से होती हुई मल्ला महल पहुंची, जहां रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच राज्य की रजत जयंती का उत्सव मनाया गया। रैली का शुभारंभ मेयर अजय वर्मा और मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने रिबन काटकर किया। मल्ला महल पहुंचने पर मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम का आरंभ भातखंडे हिंदुस्तानी संगीत महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत शिव स्तुति से हुआ। निदेशक राजकीय संग्रहालय अल्मोड़ा डॉ. चंद्र सिंह चौहान ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का पुष्पगुच्छ और गोल्ज्यू के प्रतीक चिन्ह से स्वागत किया। कार्यक्रम में भातखंडे हिंदुस्तानी संगीत महाविद्यालय, घुघुती कला सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था, श्री राम मंदिर सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था तथा नेहरू युवा सांस्कृतिक कला समिति के कलाकारों ने “हम उत्तराखंडी छा”, देवजागर, नंदा राज जात यात्रा, तराना, झोड़ा-चांचरी, गढ़वाली लोकनृत्य, मुर्सिंद और अन्य लोक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि मेयर अजय वर्मा ने सभी को राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को जीवित रखते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे कलाकार राज्य की परंपराओं और लोक संस्कृति को संजोए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। पर्यटन विभाग के उप निदेशक प्रकाश खत्री द्वारा उत्तराखंड के इतिहास, संस्कृति और पौराणिक महत्व पर आधारित लाइट एंड साउंड शो प्रस्तुत किया गया, जिसकी दर्शकों ने सराहना की। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, उप जिलाधिकारी संजय कुमार, जिला विकास अधिकारी एस. के. पंत, तहसीलदार ज्योति धपवाल सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एनएसएस अल्मोड़ा इकाई ने उत्साहपूर्वक मनाई राज्य स्थापना की रजत जयंती
Next: राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में मतदाता जागरूकता का संदेश

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.