Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में मतदाता जागरूकता का संदेश
  • अल्मोड़ा

राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में मतदाता जागरूकता का संदेश

AltnewsUttarakhand 10/11/2025

अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिले में मतदाता जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को मतदान के महत्व से अवगत कराना और नए मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करना रहा। जिला समन्वयक (स्वीप) विनोद राठौड़ ने बताया कि बहुउद्देशीय शिविर में मतदाता जागरूकता से संबंधित स्वीप का स्टॉल लगाया गया। यहां उपस्थित मतदाताओं को विभिन्न प्रकार के पंजीकरण फॉर्म की जानकारी दी गई और मतदान की महत्ता समझाते हुए उन्हें मतदान की शपथ दिलाई गई। शपथ में हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अंशुल सिंह ने किया। इसके साथ ही क्रॉस कंट्री दौड़ के माध्यम से भी मतदाताओं को जागरूक किया गया। दौड़ के समापन पर प्रतिभागियों को मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी गई और सामूहिक रूप से मतदाता शपथ दिलाई गई। कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि आगामी सभी निर्वाचन में अधिकतम मतदान हो और प्रत्येक पात्र नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग करे। साथ ही 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अपील की गई।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रजत जयंती वर्ष पर अल्मोड़ा में भव्य सांस्कृतिक रैली, कार्यक्रम आयोजित
Next: अल्मोड़ा के दो बाल वैज्ञानिकों का राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी के लिए चयन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.