Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एनडीपीएस एक्ट के वारंटी को सल्ट पुलिस ने काशीपुर से किया गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

एनडीपीएस एक्ट के वारंटी को सल्ट पुलिस ने काशीपुर से किया गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 10/11/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में काफी समय से फरार चल रहे एक वारंटी को सल्ट पुलिस ने ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के निर्देश पर जनपद के सभी थाना प्रभारियों को न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों की शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए थे। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह और क्षेत्राधिकारी रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने विशेष सत्र परीक्षण संख्या 4/25, अपराध संख्या 25/24, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित वारंटी सतेंद्र सिंह पुत्र उदल सिंह निवासी ग्राम और पोस्ट बुरहानपुर, अलीगंज, थाना भगतपुर, जिला मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) को काशीपुर से गिरफ्तार किया। बताया गया कि अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए स्थान बदलता रहता था। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह, उपनिरीक्षक लखविंदर सिंह, हेड कांस्टेबल चंद्रपाल, हेड कांस्टेबल अरविंद सिंह और कांस्टेबल अमरेंद्र कुमार शामिल रहे। पुलिस ने अभियुक्त को आवश्यक कार्यवाही के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उपपा की बैठक में महंगाई, बेरोजगारी और भूमि सुधार पर गहन चर्चा
Next: दिल्ली ब्लास्ट के बाद अल्मोड़ा पुलिस हाई अलर्ट पर, सीमाओं पर सघन चेकिंग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.