Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • दिल्ली ब्लास्ट के बाद अल्मोड़ा पुलिस हाई अलर्ट पर, सीमाओं पर सघन चेकिंग
  • अल्मोड़ा

दिल्ली ब्लास्ट के बाद अल्मोड़ा पुलिस हाई अलर्ट पर, सीमाओं पर सघन चेकिंग

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। दिल्ली में हुए ब्लास्ट की घटना के बाद अल्मोड़ा पुलिस सतर्क हो गई है। पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड और पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र के निर्देशों के अनुपालन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा ने जिले के सभी थाना प्रभारी निरीक्षकों और थानाध्यक्षों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के तहत जिले में वृहद चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह, क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी और क्षेत्राधिकारी रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में समस्त थाना क्षेत्रों में बाहरी राज्यों और जनपदों से आने वाले मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान शुरू किया गया। पुलिस टीमों द्वारा वाहनों, यात्रियों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की जा रही है। इसके साथ ही होटलों, लॉजों और किराए पर रह रहे बाहरी राज्यों के व्यक्तियों का सत्यापन भी किया जा रहा है। फड़, फेरी और कबाड़ की दुकानों की गहन जांच की जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को रोका जा सके। पुलिस ने होटल संचालकों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस प्रशासन ने कहा है कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है और हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एनडीपीएस एक्ट के वारंटी को सल्ट पुलिस ने काशीपुर से किया गिरफ्तार
Next: अल्मोड़ा के भाई-बहन करेंगे ब्राजील में जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.