Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नवजात शिशु सुरक्षा पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न
  • अल्मोड़ा

नवजात शिशु सुरक्षा पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

AltnewsUttarakhand 13/11/2025

अल्मोड़ा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सहयोग से सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान के बाल रोग विभाग में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण में जनपद के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों से आए तीस प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें चिकित्सा अधिकारी, नर्सिंग अधिकारी और बेसिक हेल्थ वर्कर शामिल थे। बाल रोग विभागाध्यक्ष एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित कुमार सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को नवजात शिशुओं के उपचार और प्रबंधन के प्रति अधिक सक्षम बनाना है, ताकि प्राथमिक स्तर पर भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को भारत सरकार के दिशानिर्देशों के अनुरूप नवजात शिशु देखभाल के विभिन्न पहलुओं पर विशेषज्ञ जानकारी दी गई। प्रशिक्षण सत्रों का संचालन डॉ. गौरव पांडे और डॉ. हर्ष गुप्ता ने किया, जिन्होंने प्रतिभागियों को सैद्धांतिक और व्यवहारिक दोनों प्रकार की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में जनपद के सभी विकासखंडों से स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रतिभागियों को प्राचार्य डॉ. चंद्र प्रकाश भैंसोड़ा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीन चंद्र तिवारी और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित कुमार सिंह द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में बाल रोग विभाग के रेजिडेंट चिकित्सकों तथा नर्सिंग अधिकारी पूजा, हेल्थ एजुकेटर प्रियंका बहुगुणा, समाज कल्याण अधिकारी अतुल कांत, संदीप और मनोज मेहरा आदि का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह की तैयारी तेज
Next: भाजपा की जिला सोशल मीडिया एवं आईटी टीम की बैठक में डिजिटल सशक्तीकरण पर जोर

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.