Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह की तैयारी तेज
  • अल्मोड़ा

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह की तैयारी तेज

AltnewsUttarakhand 12/11/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में प्रस्तावित प्रथम दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक भवन में कुलपति प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में अधिकारियों और समिति अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समारोह की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। कुलसचिव डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट ने दीक्षांत समारोह के आयोजन संबंधी कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि समारोह को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी समितियों को निर्धारित जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। दीक्षांत समारोह के संयोजक प्रोफेसर डी. के. भट्ट ने सभी समितियों के अध्यक्षों से अपनी तैयारियों को जारी रखने और निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह संस्थान के इतिहास का महत्वपूर्ण अवसर होगा, जिसे सफल और यादगार बनाने के लिए सभी को समन्वय के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि समारोह की तैयारियों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए और प्रत्येक समिति अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी तत्परता से करे। बैठक में ऑडिटोरियम के जीर्णोद्धार, भवनों के रंग-रोगन, शौचालयों के सुधार, सड़क के पुनर्निर्माण, कुलगीत की तैयारी, पदक वितरण समारोह, मंच की पृष्ठभूमि, मंत्रोच्चार, अतिथि स्वागत, आवास व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, दीक्षांत सेल्फी पॉइंट, डिग्री वितरण प्रक्रिया सहित अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में वित्त अधिकारी अमित कुमार त्रिपाठी, शोध एवं प्रसार निदेशालय के निदेशक प्रोफेसर जगत सिंह बिष्ट, परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर पंकज कुमार साह, संयोजक प्रोफेसर डी. के. भट्ट, पूर्व परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर सुशील कुमार जोशी, परिसर निदेशक प्रोफेसर प्रवीण सिंह बिष्ट, डीन अकादमिक प्रोफेसर अनिल कुमार यादव, विधि संकायाध्यक्ष प्रोफेसर ए. के. नवीन, कला संकायाध्यक्ष प्रोफेसर हरीश जोशी, शिक्षा संकायाध्यक्ष प्रोफेसर रिजवाना सिद्दीकी, प्रोफेसर अरशद हुसैन, डॉ. सबीहा नाज, डॉ. ललित जोशी, डॉ. चंद्र प्रकाश फुलोरिया और लियाकत अली उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 13 दिसम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत, सुलह-समझौते से निपटेंगे लंबित मामले
Next: नवजात शिशु सुरक्षा पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.