Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पुलिस जवानों को आधुनिक आपदा उपकरणों का दिया प्रशिक्षण
  • अल्मोड़ा

पुलिस जवानों को आधुनिक आपदा उपकरणों का दिया प्रशिक्षण

AltnewsUttarakhand 14/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में गुरुवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में एसडीआरएफ सरियापानी अल्मोड़ा की टीम ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को आधुनिक आपदा उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में आपदा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न उपकरणों के उपयोग, सुरक्षा मानकों और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता पर विशेष जोर दिया गया। एसडीआरएफ टीम ने कटिंग टूल, हाइड्रोलिक उपकरण, लाइफ जैकेट, रोप रेस्क्यू गियर सहित अन्य आधुनिक उपकरणों के सुरक्षित और प्रभावी संचालन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षकों ने बताया कि समय पर और तकनीकी रूप से सही तरीके से उपकरणों का उपयोग करने से आपदा की स्थिति में जनहानि को काफी हद तक कम किया जा सकता है। प्रशिक्षण के दौरान पुलिस जवानों और अधिकारियों ने स्वयं उपकरणों का संचालन कर व्यावहारिक अनुभव भी हासिल किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा ने कहा कि इस प्रकार का प्रशिक्षण पुलिस बल की आपदा प्रबंधन क्षमता को और अधिक मजबूत बनाता है, जिससे किसी भी आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य किया जा सके। प्रशिक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी, मुख्य अग्नि अधिकारी नरेन्द्र सिंह कुंवर, पुलिस उपाधीक्षक संचार राजीव कुमार टम्टा सहित जनपद के अन्य अधिकारी और कार्मिक मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हिमालयी सम्मेलन में पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास पर विशेषज्ञों ने रखे विचार
Next: भयेडी पम्पिंग योजना को लेकर 18 दिन से चल रहा क्रमिक अनशन समाप्त

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.