Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भयेडी पम्पिंग योजना को लेकर 18 दिन से चल रहा क्रमिक अनशन समाप्त
  • अल्मोड़ा

भयेडी पम्पिंग योजना को लेकर 18 दिन से चल रहा क्रमिक अनशन समाप्त

AltnewsUttarakhand 14/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। रानीखेत की भयेडी पम्पिंग योजना के सुचारु संचालन को लेकर चल रहा क्रमिक अनशन गुरुवार देर शाम प्रशासन और जल निगम द्वारा दिए गए लिखित आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत गौरी प्रभात ने बताया कि योजना की प्रगति पर प्रशासन की निरंतर निगरानी और प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। बुधवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात और तहसीलदार अनशन स्थल पहुंचे। यहां जल निगम रानीखेत के अधीक्षण अभियंता अशोक कटारिया और अधिशासी अभियंता हिमांशु वर्मा के साथ अनशनकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ विस्तृत वार्ता की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि भयेडी पम्पिंग योजना जनहित से जुड़ी अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना है और इसके काम में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी। वार्ता के दौरान अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि पम्पिंग योजना का कार्य ग्रीष्म ऋतु से पहले पूरा कर लिया जाएगा। साथ ही क्षतिग्रस्त और खराब लाइनों की मरम्मत का कार्य तत्काल प्रभाव से शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने यह भी कहा कि योजना की प्रगति की नियमित समीक्षा उच्च स्तर पर की जाएगी ताकि निर्धारित समयसीमा का पालन सुनिश्चित हो सके। अधिकारियों द्वारा दिए गए ठोस आश्वासन के बाद अनशनकारियों ने 13 नवंबर की देर शाम क्रमिक अनशन समाप्त कर दिया। प्रशासन ने आंदोलनकारियों द्वारा संवाद और सहयोग के माध्यम से समाधान को प्राथमिकता देने के लिए आभार व्यक्त किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पुलिस जवानों को आधुनिक आपदा उपकरणों का दिया प्रशिक्षण
Next: झिझाड़ वार्ड में पेयजल लाइनें हटने से लोगों को मिली राहत, पार्षद ने कराया समाधान

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.