Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कैंची धाम के पास हुई सड़क दुर्घटना के मृतकों को दी श्रद्धांजलि
  • अल्मोड़ा

कैंची धाम के पास हुई सड़क दुर्घटना के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

AltnewsUttarakhand 24/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। कैंची धाम के निकट कार दुर्घटना में उत्तरांचल एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन के अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैंसोड़ा और दो अन्य शिक्षकों के निधन पर कलैक्ट्रेट परिसर में शोक सभा आयोजित की गई। कर्मचारियों ने दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दुर्घटना में घायल मनोज कुमार के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की गई। शोक सभा में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ईश्वर सिंह खलझूनिया सहित समस्त कलेक्ट्रेट स्टाफ उपस्थित रहा। कार दुर्घटना में बैडमिंटन खिलाड़ी सुरेंद्र सिंह भंडारी की असामयिक मृत्यु पर जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा की बैठक में शोक व्यक्त किया गया। बैठक में कहा गया कि सुरेंद्र सिंह भंडारी व्यवहार कुशल, अनुशासित और प्रतिभाशाली खिलाड़ी थे। वे सिविल सर्विसेज में राज्य बैडमिंटन टीम का हिस्सा रहे और कई राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। बैठक के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत खिलाड़ी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में बैडमिंटन उत्तराखंड के महासचिव बी.एस. मनकोटी, कोषाध्यक्ष राम अवतार, जिला बैडमिंटन संघ अध्यक्ष सुरेश कर्नाटक, उपाध्यक्ष प्रशासन गोकुल मेहता, उपाध्यक्ष राकेश जायसवाल, सचिव डॉक्टर संतोष बिष्ट, उपसचिव संजय नज़्जों, कोषाध्यक्ष नंदन रावत, मीडिया प्रभारी डी.के. जोशी, उप क्रीड़ा अधिकारी अरुण बंग्याल सहित खेल प्रेमियों ने शोक प्रकट किया। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन अल्मोड़ा ने भी कर्मचारियों और शिक्षक साथियों के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने निकाली जागरूकता रैली
Next: दन्या पुलिस ने 120 टिन लीसा के साथ एक तस्कर किया गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.