Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने निकाली जागरूकता रैली
  • अल्मोड़ा

सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने निकाली जागरूकता रैली

AltnewsUttarakhand 24/11/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल अल्मोड़ा में जागरूकता अभियान के अंतर्गत सोमवार को जवानों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। भारत सरकार गृह मंत्रालय की पहल पर और उप-महानिरीक्षक क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल अल्मोड़ा सुधांशु नौटियाल के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों में सामाजिक व्यवहार सुधारते हुए सार्वजनिक स्थानों के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। रैली क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल अल्मोड़ा से शुरू होकर एनटीडी बाजार तक निकाली गई। रैली के दौरान जवानों ने आमजन को स्वच्छता, यातायात नियमों के पालन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। प्रतिभागियों ने पोस्टर और नारों के माध्यम से लोगों को सार्वजनिक स्थानों की जिम्मेदारी समझने और सहयोग करने की अपील की। अभियान के दौरान कमांडेंट (प्रशासन) बी.सी. जोशी, उप-कमांडेंट (संचार) रविनंद झा, अधीनस्थ अधिकारी और बड़ी संख्या में जवान मौजूद रहे। जागरूकता अभियान एक सप्ताह तक चलेगा, जिसके दौरान विभिन्न माध्यमों से नागरिकों को सामाजिक कर्तव्यों के प्रति प्रेरित किया जाएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस के अवसर पर प्रतियोगिताएं आयोजित
Next: कैंची धाम के पास हुई सड़क दुर्घटना के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.