Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • यूपीएससी सीआईएसएफ परीक्षा में रोहित पंत ने हासिल की देश में तीसरी रैंक, बने असिस्टेंट कमांडेंट
  • अल्मोड़ा

यूपीएससी सीआईएसएफ परीक्षा में रोहित पंत ने हासिल की देश में तीसरी रैंक, बने असिस्टेंट कमांडेंट

AltnewsUttarakhand 13/12/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। विवेकानन्द इंटर कॉलेज रानीधारा अल्मोड़ा के पूर्व छात्र रोहित पंत ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर तीसरी रैंक प्राप्त कर जिले और विद्यालय का नाम रोशन किया है। कड़ी प्रतिस्पर्धा और हजारों अभ्यर्थियों के बीच रोहित ने मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास के बल पर यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इस सफलता के साथ उन्होंने असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर चयनित होकर अपने परिवार और क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। रोहित पंत अल्मोड़ा नगर की न्यू इंदिरा कॉलोनी के निवासी हैं। उनके पिता प्रकाश पंत विद्या भारती में संभाग निरीक्षक पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं, जबकि माता जानकी पंत सरस्वती शिशु मंदिर शिवाजीनगर से सेवानिवृत्त शिक्षिका हैं। रोहित के बड़े भाई मयंक पंत गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। रोहित की प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर शिवाजीनगर अल्मोड़ा से हुई। उन्होंने हाईस्कूल की पढ़ाई विवेकानन्द इंटर कॉलेज रानीधारा अल्मोड़ा से पूरी की, जबकि इंटरमीडिएट की शिक्षा अल्मोड़ा इंटर कॉलेज से प्राप्त की। हाईस्कूल परीक्षा में उन्होंने 75 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 83 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। इसके बाद रोहित ने डीआईटी यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और फिर संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं की तैयारी में जुट गए। लगातार कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के साथ की गई तैयारी का परिणाम रहा कि रोहित ने देश स्तर पर शीर्ष रैंक हासिल कर ली। रोहित की सफलता पर विवेकानन्द इंटर कॉलेज रानीधारा में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावल सहित समस्त विद्यालय परिवार ने रोहित पंत को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय लोक अदालत में 110 लंबित वाद और 217 प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण
Next: आगामी विधानसभा निर्वाचक नामावली गहन पुनरीक्षण को लेकर तैयारियों की समीक्षा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.