Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • आगामी विधानसभा निर्वाचक नामावली गहन पुनरीक्षण को लेकर तैयारियों की समीक्षा
  • अल्मोड़ा

आगामी विधानसभा निर्वाचक नामावली गहन पुनरीक्षण को लेकर तैयारियों की समीक्षा

AltnewsUttarakhand 13/12/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। आगामी विधानसभा निर्वाचक नामावली के गहन पुनरीक्षण के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जनपद के समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता सूची से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु वर्चुअल माध्यम से जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। गत दिवस आयोजित इस बैठक में बीएलओ द्वारा बीएलओ एप के माध्यम से किए जा रहे मतदाता मिलान कार्य की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई तथा निर्देश दिए गए कि गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत यह कार्य सुगमता, पारदर्शिता एवं प्राथमिकता के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए। साथ ही आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड, देहरादून के निर्देशों के अनुपालन में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा प्रत्येक मतदान स्थल पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की नियुक्ति सुनिश्चित किए जाने पर जोर दिया गया। बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि सभी मतदान स्थलों पर निर्धारित समय-सीमा के भीतर बूथ अवेयरनेस ग्रुप का गठन करते हुए मतदान स्थलवार सूची तैयार की जाए। इसके अतिरिक्त इआरओ नेट पर ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त मतदाताओं से संबंधित प्रपत्र–6, 7 एवं 8 का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए आगामी गहन पुनरीक्षण कार्य को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध रूप से संपादित किया जाए, जिससे मतदाता सूची अद्यतन, शुद्ध एवं त्रुटिरहित तैयार की जा सके। इस बैठक में अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी युक्ता मिश्र, जनपद के समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के उपजिलाधिकारी/निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, वर्चुअल माध्यम से तहसीलदार/सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, डीएलएमटी/एएलएमटी तथा समस्त डाटा एंट्री ऑपरेटर उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: यूपीएससी सीआईएसएफ परीक्षा में रोहित पंत ने हासिल की देश में तीसरी रैंक, बने असिस्टेंट कमांडेंट
Next: अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी पर हासिल की फ़तेह, अल्मोड़ा की कविता चंद ने रचा इतिहास

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.