Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • माय भारत अल्मोड़ा की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया दमखम
  • अल्मोड़ा

माय भारत अल्मोड़ा की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया दमखम

AltnewsUttarakhand 14/12/2025 1 minute read

अल्मोड़ा। माय भारत अल्मोड़ा की ओर से रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा के खेल मैदान में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 400 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में सूरज कार्की ने प्रथम, प्रियांश सिंह ने द्वितीय और प्रमोद तोलिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिकाओं की 100 मीटर दौड़ में गुंजन बिष्ट प्रथम, रजनी रावत द्वितीय और ममता भट्ट तृतीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद बालक वर्ग में ललित सिंह ने पहला, प्रियांशु सिंह ने दूसरा और संदीप नाथ ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं बालिकाओं की लंबी कूद में कशिश जोशी प्रथम, मीनाक्षी द्वितीय और रुक्मणि तृतीय स्थान पर रहीं। टीम स्पर्धाओं में बालकों की रस्सा कसी प्रतियोगिता में अल्मोड़ा यूनाइटेड की टीम विजेता रही, जबकि बालिकाओं की खो-खो प्रतियोगिता में भैंसिया छाना ब्लॉक की टीम ने जीत दर्ज की। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉक्टर जीएस रावत ने किया। इस अवसर पर महापौर अजय वर्मा भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका हीरा कनवाल और नीरज मटेला ने निभाई। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा विजेता और प्रतिभागी खिलाड़ियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में माय युवा अल्मोड़ा के स्वयंसेवकों का भी योगदान रहा। इस दौरान पूजा बिष्ट, आरुषि बिष्ट, अमित फर्त्याल, विवेक सुयाल, महेंद्र सिंह माहरा, पिंकी आर्या, विमला और संदीप सिंह नयाल सहित अन्य स्वयंसेवक मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना और प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी पर हासिल की फ़तेह, अल्मोड़ा की कविता चंद ने रचा इतिहास
Next: चार युवा चित्रकारों को मिलेगा मीरा जोशी ऐपण प्रोत्साहन सम्मान

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.