Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • लमगड़ा क्षेत्र में हुए महिला हत्याकांड का खुलासा, पीआरडी कर्मी गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

लमगड़ा क्षेत्र में हुए महिला हत्याकांड का खुलासा, पीआरडी कर्मी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 15/12/2025 1 minute read

अल्मोड़ा। जिले के लमगड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सांगड़ साहू गांव में महिला की हत्या कर सोने का गलोबंद लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। रविवार, 14 दिसंबर को पुलिस ने हत्याकांड में शामिल आरोपी गोपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के कब्जे से लूटी गई नकदी और मृतका का सोने का गलोबंद भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, 14 नवंबर की रात सांगड़ साहू गांव निवासी गंगा देवी पत्नी मोहन सिंह की अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दी थी और उनका सोने का गलोबंद लूट लिया गया था। घटना की सूचना पर लमगड़ा थाने में अज्ञात के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) और 309(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा स्वयं गांव पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए गए। मामले के शीघ्र अनावरण के लिए अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह और क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में विशेष टीमें गठित की गईं। इन टीमों में एसओजी प्रभारी निरीक्षक भुवन चंद्र जोशी के साथ लमगड़ा, धौलछीना और दन्या थानों की पुलिस को शामिल किया गया।

पुलिस के सामने चुनौती यह थी कि मृतका का घर एकांत स्थान पर था, आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं था और मृतका या उसके परिवार की किसी से रंजिश भी सामने नहीं आई थी। इसके बावजूद पुलिस टीमों ने लमगड़ा क्षेत्र से लेकर हल्द्वानी तक करीब 400 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया और सर्विलांस के माध्यम से तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए। इस दौरान लगभग 100 लोगों से पूछताछ की गई। पूरे अभियान की रोजाना समीक्षा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्तर पर की जाती रही।

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने गोपाल सिंह को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। पूछताछ के दौरान उसके पास से 1 लाख 20 हजार 500 रुपये बरामद हुए। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने गंगा देवी की हत्या और गलोबंद लूटने की बात स्वीकार कर ली। आरोपी की निशानदेही पर हल्द्वानी स्थित एक सुनार की दुकान से मृतका का सोने का गलोबंद भी बरामद कर लिया गया, जिसे शत-प्रतिशत बरामदगी बताया गया है।

पूछताछ में आरोपी गोपाल सिंह (40 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय दीवान सिंह, निवासी सांगड़ साहू क्वार्बी, लमगड़ा ने बताया कि वह प्रांतीय रक्षक दल में कार्यरत है और गांव में खेती-बाड़ी के काम के सिलसिले में मोहन सिंह के यहां भी मजदूरी करता था। उसकी बेटी की शादी नवंबर के अंत में तय थी, जिसके लिए उसे पैसों की जरूरत थी। उसने गंगा देवी से 25 हजार रुपये मांगे थे। 14 नवंबर को जब वह रुपये मांगने उनके घर पहुंचा और पैसे नहीं मिले, तो उसने गलोबंद से गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने कान के कुंडल निकालने की भी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाया। हत्या के बाद वह गलोबंद लेकर फरार हो गया और बाद में उसे हल्द्वानी में बेच दिया।

इस हत्याकांड के सफल अनावरण पर कुमाऊं रेंज की आईजी रिद्धिम अग्रवाल की ओर से पुलिस टीम को 15 हजार रुपये और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा की ओर से 10 हजार रुपये का नगद इनाम दिया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पंकज भाकुनी के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने किया मिष्ठान वितरण
Next: सल्ट क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई; दो मामलों में 29 किलो से अधिक गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.