Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पंकज भाकुनी के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने किया मिष्ठान वितरण
  • अल्मोड़ा

पंकज भाकुनी के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने किया मिष्ठान वितरण

AltnewsUttarakhand 14/12/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। पंकज भाकुनी के भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर नगर में पार्टी से जुड़े युवाओं ने मिष्ठान वितरण कर शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने संगठन के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि नई जिम्मेदारी से युवा मोर्चा को मजबूती मिलेगी। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगर महामंत्री कृष्ण बहादुर सिंह ने कहा कि पंकज भाकुनी के नेतृत्व में युवा मोर्चा को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि वह संगठन को सशक्त बनाने के साथ-साथ सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं वर्तमान पार्षद अमित साह मोनू ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने पंकज भाकुनी पर भरोसा जताकर उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उस पर खरे उतरेंगे। उन्होंने कहा कि पंकज भाकुनी संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ युवाओं और समाजहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय योगदान देंगे। कार्यक्रम के दौरान पार्टी के युवाओं ने एकजुट होकर नेतृत्व के निर्णय का समर्थन किया और मिष्ठान वितरण के माध्यम से खुशी जाहिर की। इस मौके पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, पूर्व नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू, पूर्व नगर महामंत्री कृष्ण बहादुर सिंह, जिला मंत्री मनोज जोशी, आईटी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक गोविंद मटेला, चंदन बहुगुणा, नमन गुरुरानी, नीरज सांगा, मोहित बिष्ट, अभिषेक जोशी, त्रिलोक सिंह रौतेला, इंद्र मोहन सिंह भंडारी, पूरन चंद्र रावत, कमल वर्मा, भावेश सांगा, अभय गोस्वामी, सलमान अंसारी, मुकुल कुमार, भारत भट्ट, विशाल जोशी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: छद्म भेष में ठगी करने वालों के खिलाफ महिला कोतवाली का अभियान, बुजुर्गों से भी की गई मुलाकात
Next: लमगड़ा क्षेत्र में हुए महिला हत्याकांड का खुलासा, पीआरडी कर्मी गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.