Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की हुई समीक्षा
  • अल्मोड़ा

ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की हुई समीक्षा

AltnewsUttarakhand 16/12/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में सोमवार को ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की गहन समीक्षा बैठक हुई। बैठक में नरेगा, एनआरएलएम, रीप, विधायक निधि, सांसद निधि, मुख्यमंत्री पलायन योजना एवं डीडीयूजीकेवाई की बिंदुवार समीक्षा की गई। सीडीओ शर्मा द्वारा संबंधित अधिकारियों को समस्त योजनाओं में शत प्रतिशत प्रगति लाए जाने के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम्य विकास की योजनाओं में अधिकारी अपेक्षित प्रगति लाएं। उन्होंने कहा कि यह भी ध्यान रखा जाए कि योजनाओं का पूरा लाभ ग्रामीणों को मिले। अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं के कार्यों में गुणवत्ता के साथ कार्य किए जाएं। सीडीओ ने कहा कि अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखें कि योजनाओं में प्राप्त धनराशि को जनहित में ही व्यय करें। जो धनराशि विभागों को प्राप्त हो गई है, उसका शत प्रतिशत व्यय सुनिश्चित करें। लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा। बैठक में समस्त खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पंजाब की गाड़ी से 3.42 लाख का गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
Next: खेल महाकुंभ–2025 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.