Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • खेल महाकुंभ–2025 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित
  • अल्मोड़ा

खेल महाकुंभ–2025 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

AltnewsUttarakhand 16/12/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। खेल महाकुंभ–2025 के सफल आयोजन को लेकर विकास भवन सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने की। इसमें शिक्षा, युवा कल्याण, खेल विभाग सहित जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारियों और संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में शासन और निदेशालय स्तर से प्राप्त दिशा-निर्देशों के क्रम में खेल महाकुंभ–2025 की अब तक की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। न्याय पंचायत स्तर से लेकर विधानसभा, संसदीय और राज्य स्तर तक आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिताओं की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। प्रतियोगिताओं के सुचारु संचालन, प्रतिभागियों के पंजीकरण, खेल स्थलों की उपलब्धता, आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध और विभागीय समन्वय को लेकर विशेष रूप से विचार किया गया। मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि खेल महाकुंभ के आयोजन से पूर्व सभी तैयारियां समयबद्ध और सुव्यवस्थित रूप से पूरी कर ली जाएं, ताकि खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया। प्रभारी युवा कल्याण अधिकारी पीताम्बर प्रसाद ने बैठक में बताया कि खेल महाकुंभ के आयोजन की तिथियां शीघ्र घोषित की जाएंगी। प्रथम चरण में न्याय पंचायत स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित करने का प्रस्ताव है। बैठक में जिला खेल अधिकारी महेशी आर्य, खेल प्रशिक्षक और अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की हुई समीक्षा
Next: स्याल्दे तहसील दिवस में 44 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर समाधान

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.