Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • महिला कोतवाली ने ग्रामीण क्षेत्र में लगाई जागरूकता चौपाल
  • अल्मोड़ा

महिला कोतवाली ने ग्रामीण क्षेत्र में लगाई जागरूकता चौपाल

AltnewsUttarakhand 17/12/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जनपद में महिला सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता को मजबूत करने के उद्देश्य से महिला कोतवाली अल्मोड़ा की ओर से ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ग्राम घनेली में आयोजित हुआ, जिसमें ग्रामीण महिलाओं, बालिकाओं और अन्य ग्रामीणों को कानून और सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के निर्देश पर स्कूलों, कॉलेजों, नगरों और ग्रामीण क्षेत्रों में जन जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह और क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में महिला कोतवाली की प्रभारी निरीक्षक जानकी भंडारी ने महिला पुलिस टीम के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, पोक्सो अधिनियम से संबंधित प्रावधानों और नए आपराधिक कानूनों में महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 1090, डायल 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के उपयोग के बारे में भी विस्तार से बताया गया। पुलिस टीम ने ग्रामीणों को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया और अपील की कि वे अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करें। साथ ही किसी भी प्रकार की नशा तस्करी या अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया गया। जागरूकता चौपाल में महिला पुलिस टीम की सक्रिय भागीदारी रही और ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम में रुचि दिखाते हुए जानकारी प्राप्त की।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कोतवाली चौखुटिया ने छात्राओं को दी साइबर सुरक्षा और कानून की जानकारी
Next: विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस ने थानों में की जागरूकता गोष्ठियां

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.