Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कोतवाली चौखुटिया ने छात्राओं को दी साइबर सुरक्षा और कानून की जानकारी
  • अल्मोड़ा

कोतवाली चौखुटिया ने छात्राओं को दी साइबर सुरक्षा और कानून की जानकारी

AltnewsUttarakhand 17/12/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जनपद में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियानों के तहत कोतवाली चौखुटिया की ओर से स्कूली छात्राओं को सुरक्षा और कानून से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। यह कार्यक्रम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मासी, चौखुटिया में आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं के साथ विद्यालय का स्टाफ भी शामिल रहा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के निर्देश पर जनपद के स्कूलों, कॉलेजों, नगरों और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कोतवाली चौखुटिया के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने छात्राओं को जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को ऑनलाइन सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और नशा मुक्ति के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही नए आपराधिक कानूनों, जिनमें भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम शामिल हैं, की संक्षिप्त जानकारी भी दी गई। महिला और बाल सुरक्षा से जुड़े पोक्सो कानून के प्रावधानों पर भी प्रकाश डाला गया। प्रभारी निरीक्षक ने छात्राओं को सड़क पर सुरक्षित चलने और यातायात नियमों का पालन करने की आवश्यकता बताई। आत्मरक्षा के प्रारंभिक उपायों की जानकारी देते हुए आपात स्थिति में सुरक्षित रहने के तरीके समझाए गए और किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी गई। कार्यक्रम के दौरान डायल 112, महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में भी जानकारी दी गई।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: होटल, रेस्टोरेंट और पेट्रोल पंपों में अग्नि सुरक्षा का निरीक्षण
Next: महिला कोतवाली ने ग्रामीण क्षेत्र में लगाई जागरूकता चौपाल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.