Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • द्वाराहाट क्षेत्र में भालू के हमले में दो महिलाएं घायल
  • अल्मोड़ा

द्वाराहाट क्षेत्र में भालू के हमले में दो महिलाएं घायल

AltnewsUttarakhand 18/12/2025 1 minute read

अल्मोड़ा। द्वाराहाट वन क्षेत्र के रामपुर जमड़िया क्षेत्र में गुरुवार सुबह भालू के हमले में दो महिलाएं घायल हो गईं। वन क्षेत्राधिकारी द्वाराहाट ने बताया कि सुबह दूरभाष के माध्यम से सूचना मिली थी कि जंगल में घास लेने गई महिलाओं पर भालू ने हमला कर दिया है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया गया। घायल महिलाओं की पहचान चम्पा देवी पत्नी मुकेश गिरी, ग्राम चौकोड़ी रामपुर और गीता देवी पत्नी मोहन सिंह, ग्राम जमड़िया रामपुर, जिला अल्मोड़ा के रूप में हुई है। वन विभाग की टीम के साथ प्रभागीय वनाधिकारी अल्मोड़ा और उप प्रभागीय वनाधिकारी अल्मोड़ा–रानीखेत भी मौके पर पहुंचे और घायलों की स्थिति का अवलोकन किया। इसके बाद अधिकारियों ने पीड़ित महिलाओं के आवास पर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। वन क्षेत्राधिकारी द्वाराहाट की ओर से आंशिक रूप से घायल महिला के परिजनों को 20 हजार रुपये तथा गंभीर रूप से घायल महिला के परिजनों को 30 हजार रुपये की धनराशि मौके पर ही तत्काल आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की गई। दोनों घायल महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बेस अस्पताल अल्मोड़ा रेफर किया गया जहाँ उनका उपचार चल रहा है। वन विभाग ने बताया कि घटना के बाद क्षेत्र में सघन गश्त की जा रही है। संभावित खतरे को देखते हुए अनावश्यक रूप से उगी झाड़ियों का कटान किया जा रहा है और नियंत्रित फुकान भी किया जा रहा है। साथ ही क्षेत्रवासियों को मानव–वन्यजीव संघर्ष से बचाव के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को अकेला न छोड़ें। महिलाएं जंगल में घास या लकड़ी लेने अकेले न जाएं और समूह में ही जंगल की ओर जाएं। किसी भी वन्यजीव की गतिविधि या मानव–वन्यजीव संघर्ष की स्थिति में तुरंत वन विभाग की हेल्पलाइन 1800-890-9715 पर संपर्क करने की अपील की गई है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में ईईजी मशीन स्थापित, मस्तिष्क रोगों के निदान में मिलेगी सहायता
Next: महिला कोतवाली ने आर्य कन्या स्कूल में छात्राओं को किया जागरूक

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.