Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में ईईजी मशीन स्थापित, मस्तिष्क रोगों के निदान में मिलेगी सहायता
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में ईईजी मशीन स्थापित, मस्तिष्क रोगों के निदान में मिलेगी सहायता

AltnewsUttarakhand 18/12/2025

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले में स्थित सोबन सिंह जीना गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की गई है। संस्थान में ईईजी मशीन की स्थापना की गई है, जिससे मस्तिष्क से जुड़ी बीमारियों के निदान और उपचार में स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। ईईजी मशीन के इंस्टॉलेशन के दौरान मनोचिकित्सा विभाग की डॉ. वीना तेजन और संस्थान के प्राचार्य डॉ. चंद्र प्रकाश मौजूद रहे। संस्थान प्रशासन का कहना है कि इस सुविधा के शुरू होने से अब मरीजों को मस्तिष्क संबंधी जांच के लिए बाहर के बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। चिकित्सकों के अनुसार ईईजी एक सुरक्षित और दर्दरहित जांच प्रक्रिया है, जिसमें मस्तिष्क की विद्युत गतिविधियों को रिकॉर्ड किया जाता है। इसके माध्यम से मिर्गी, नींद से जुड़े विकार, सिर की चोट, दिमागी सूजन, याददाश्त से संबंधित समस्याएं और बच्चों में विकास संबंधी विकारों की सटीक पहचान में सहायता मिलती है। डॉ. वीना तेजन ने बताया कि ईईजी मशीन की उपलब्धता से मिर्गी और अन्य न्यूरोलॉजिकल तथा मानसिक विकारों से पीड़ित मरीजों के इलाज में काफी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य अल्मोड़ा और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को यहीं पर बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें उपचार के लिए दूर दराज के अस्पतालों में भटकना न पड़े।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कड़ाके की ठंड में अलाव व्यवस्था की मांग, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने महापौर को सौंपा ज्ञापन
Next: द्वाराहाट क्षेत्र में भालू के हमले में दो महिलाएं घायल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.