Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कड़ाके की ठंड में अलाव व्यवस्था की मांग, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने महापौर को सौंपा ज्ञापन
  • अल्मोड़ा

कड़ाके की ठंड में अलाव व्यवस्था की मांग, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने महापौर को सौंपा ज्ञापन

AltnewsUttarakhand 18/12/2025

अल्मोड़ा। बढ़ती ठंड से आम जनमानस और व्यापारियों को राहत दिलाने के लिए देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मुख्य बाजार सहित नगर के विभिन्न क्षेत्रों में अलाव जलाने की व्यवस्था करने की मांग उठाई है। नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’ के नेतृत्व में व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने महापौर अजय वर्मा को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि दिसंबर माह के साथ ही ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग की ओर से भी आने वाले दिनों में बारिश और अधिक ठंड पड़ने की संभावना जताई जा रही है। व्यापार मंडल का कहना है कि इस वर्ष ठंड पिछले वर्षों की तुलना में अधिक रहने की आशंका है, जिसके चलते गरीब, रोज कमाकर जीवन यापन करने वाले लोग, राहगीर और बाजारों में कार्यरत व्यापारी सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। व्यापारियों ने बताया कि सर्दी के मौसम में व्यापारी बैंक से ऋण लेकर और अपनी पूंजी लगाकर लाखों रुपये के गर्म कपड़े और अन्य सामग्री बाजार में लाते हैं, ताकि ठंड के मौसम में व्यापार बेहतर हो सके। लेकिन अत्यधिक ठंड के कारण बाजारों में चहलकदमी कम हो जाती है, जिससे व्यापार पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है। व्यापार मंडल ने कहा कि नगर के प्रमुख चौराहों और बाजार क्षेत्रों में अलाव की व्यवस्था होने से न केवल गरीब और राहगीरों को राहत मिलेगी, बल्कि बाजारों में आवाजाही भी बढ़ेगी, जिससे व्यापार को भी संबल मिलेगा। उन्होंने महापौर से मांग की कि व्यापारी हित और आम जनमानस की सुविधा को देखते हुए नगर में शीघ्र अलाव जलाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। व्यापार मंडल ने उम्मीद जताई कि नगर निगम प्रशासन इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेगा, जिससे कड़ाके की ठंड में लोगों को राहत मिल सके और नगर में एक सकारात्मक संदेश जाएगा। ज्ञापन देने वालों में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद कुमार, नगर महामंत्री दीप चंद्र जोशी, महिला जिला उपाध्यक्ष व पार्षद वंदना वर्मा, महिला नगर उपाध्यक्ष मनु गुप्ता, जिला संगठन मंत्री नीरज थापा ‘बिट्टू’, जिला कोषाध्यक्ष गणेश जोशी, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, जिला महामंत्री हिमांशु काण्डपाल, जिला मंत्री दिनेश काण्डपाल, निकेश उपाध्याय, जिला मंत्री दीपक नायक, जिला संयुक्त महामंत्री कमल बिष्ट, पार्षद अमित साह, अभिषेक जोशी, कृष्ण बहादुर सिंह, सुधीर गुप्ता, मनीष मल्होत्रा, संजीव अग्रवाल, सुभम साह आदि उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस ने थानों में की जागरूकता गोष्ठियां
Next: अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में ईईजी मशीन स्थापित, मस्तिष्क रोगों के निदान में मिलेगी सहायता

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.