Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सांसद खेल महोत्सव में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विजेता सम्मानित
  • अल्मोड़ा

सांसद खेल महोत्सव में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विजेता सम्मानित

AltnewsUttarakhand 25/12/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा(आरएनएस)।  खेल निदेशालय उत्तराखंड और जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिला खेल कार्यालय अल्मोड़ा की ओर से हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में 22 से 25 दिसंबर तक सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। चार दिवसीय इस महोत्सव में जिले और मंडल के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। महोत्सव के तहत जिला स्तरीय वॉलीबॉल, खो-खो, कबड्डी, फुटबॉल, बैडमिंटन और बॉक्सिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बॉक्सिंग स्पर्धा में सब जूनियर 64 किलोग्राम भार वर्ग में अल्मोड़ा के रुद्र प्रताप सिंह ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि एलीट 60 किलोग्राम वर्ग में निखिल आर्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वॉलीबॉल अंडर-18 बालक वर्ग में सल्ट की टीम विजेता रही और द्वाराहाट उपविजेता रहा। ओपन बालक वर्ग में कॉलेज टीम ने खिताब अपने नाम किया, जबकि स्टेडियम अल्मोड़ा की टीम उपविजेता रही। बैडमिंटन प्रतियोगिता में अंडर-15 बालक एकल वर्ग में अल्मोड़ा के ईशांत भाटिया, अंडर-15 बालिका एकल में पिथौरागढ़ की नव्या, अंडर-19 बालक वर्ग में पिथौरागढ़ के हर्षित और बालिका एकल वर्ग में बागेश्वर की ज्योति मेहता ने प्रथम स्थान हासिल किया। टीम स्पर्धा में अंडर-15 बालक वर्ग में चम्पावत की टीम विजेता और अल्मोड़ा उपविजेता रही। फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में चम्पावत और मुनस्यारी की टीम आमने-सामने रहीं, जिसमें चम्पावत ने मुनस्यारी को 4–1 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए उपयोगी हैं, बल्कि व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया। समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर जिलाधिकारी अंशुल सिंह, नगर निगम मेयर अजय वर्मा, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष महेश नयाल, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट सहित जनप्रतिनिधि, खेल अधिकारी, प्रशिक्षक और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: इन्द्रमणी बडोनी के शताब्दी जन्मदिवस पर कार्यक्रम आयोजित
Next: नगर क्षेत्र में तेंदुओं की बढ़ती आवाजाही पर कांग्रेस ने जताया आक्रोश

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.