Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • इन्द्रमणी बडोनी के शताब्दी जन्मदिवस पर कार्यक्रम आयोजित
  • अल्मोड़ा

इन्द्रमणी बडोनी के शताब्दी जन्मदिवस पर कार्यक्रम आयोजित

AltnewsUttarakhand 24/12/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य आंदोलन के प्रणेता और लोक संस्कृति के अग्रदूत इन्द्रमणी बडोनी के शताब्दी जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को पं० गोविन्द बल्लभ पंत राजकीय संग्रहालय, अल्मोड़ा में लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्कृति विभाग के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में हिमाद्रि नट कला समिति, फलसीमा, अल्मोड़ा के लोक कलाकारों ने पारंपरिक ढोल-दमाऊ वादन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रभारी निदेशक राजकीय संग्रहालय डॉ. चन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि इस अवसर पर उपस्थित लोगों को इन्द्रमणी बडोनी के जन्म, शिक्षा, राजनीतिक जीवन, लोक संस्कृति के संरक्षण और उत्तराखंड राज्य आंदोलन में उनके योगदान से अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि इन्द्रमणी बडोनी का जन्म 24 दिसंबर 1925 को हुआ था। वे लोक कलाकार थे और पारंपरिक लोक वाद्ययंत्रों के कुशल वादक के रूप में पहचाने जाते थे। अहिंसक विचारधारा और सादगीपूर्ण जीवन शैली के कारण उन्हें उत्तराखंड का गांधी और पर्वतीय गांधी के नाम से जाना जाता है। उनकी स्मृति में उत्तराखंड में उनका जन्मदिवस लोक संस्कृति दिवस के रूप में मनाया जाता है। हिमाद्रि नट कला समिति, फलसीमा के दलनायक नवीन चन्द्र आर्या ने अपने संबोधन में इन्द्रमणी बडोनी के जीवन और संघर्ष पर विस्तार से प्रकाश डाला और उनके योगदान को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम के समापन पर ढोल-दमाऊ वादन करने वाले लोक कलाकारों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिवराज सिंह बिष्ट, अखिलेश कुमार मौर्या, रवि बिष्ट सहित राजकीय संग्रहालय के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति पर जोर
Next: सांसद खेल महोत्सव में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विजेता सम्मानित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.