Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नववर्ष के मद्देनज़र अल्मोड़ा में यातायात व्यवस्था में आंशिक बदलाव
  • अल्मोड़ा

नववर्ष के मद्देनज़र अल्मोड़ा में यातायात व्यवस्था में आंशिक बदलाव

AltnewsUttarakhand 30/12/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। थर्टी फर्स्ट और नववर्ष आगमन को देखते हुए नगर अल्मोड़ा में यातायात व्यवस्था में आंशिक परिवर्तन किया गया है। यह ट्रैफिक प्लान बुधवार, 31 दिसंबर और गुरुवार, 1 जनवरी को लागू रहेगा। प्रशासन ने भीड़ और जाम की स्थिति से बचने के लिए वाहनों के आवागमन को निर्धारित मार्गों पर डायवर्ट किया है। यातायात व्यवस्था के अनुसार हल्द्वानी की ओर से आने वाले चौपहिया वाहन अपर माल रोड से लक्ष्मेश्वर, शैल बैंड और एनटीडी होते हुए धारानौला, फलसीमा तथा एनटीडी मार्ग से कसारदेवी और बिनसर की ओर जाएंगे। वहीं रानीखेत की ओर से कसारदेवी और बिनसर जाने वाले चौपहिया वाहनों को लक्ष्मेश्वर, पातालदेवी, शैल बैंड और एनटीडी मार्ग से भेजा जाएगा। लमगड़ा की दिशा से आने वाले चौपहिया वाहन फलसीमा बैंड और एनटीडी होते हुए कसारदेवी व बिनसर की ओर जा सकेंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दोनों दिन दोपहर दो बजे से कार्यक्रमों और भीड़ की समाप्ति तक करबला और लक्ष्मेश्वर से बड़े वाहनों का बाजार क्षेत्र की ओर प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा नगर की प्रमुख सड़कों माल रोड और एलआर साह रोड पर वन-वे यातायात व्यवस्था पूर्व की भांति यथावत लागू रहेगी। प्रशासन ने आमजन और पर्यटकों से अपील की है कि वे निर्धारित यातायात मार्गों का पालन करें और यातायात पुलिस का सहयोग करें, ताकि नववर्ष के अवसर पर नगर में सुगम और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जा सके।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा, बस खाई में गिरी, 7 की मौत, 12 घायल
Next: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति सतपाल सिंह बिष्ट को राष्ट्रीय अनुसंधान उत्कृष्टता एवं नीति प्रभाव पुरस्कार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.