Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति सतपाल सिंह बिष्ट को राष्ट्रीय अनुसंधान उत्कृष्टता एवं नीति प्रभाव पुरस्कार
  • अल्मोड़ा

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति सतपाल सिंह बिष्ट को राष्ट्रीय अनुसंधान उत्कृष्टता एवं नीति प्रभाव पुरस्कार

AltnewsUttarakhand 30/12/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति सतपाल सिंह बिष्ट को मंगलवार, 30 दिसंबर 2025 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर सचिवालय के सभागार में आयोजित 46वें विश्व प्रबंधन कांग्रेस के उद्घाटन सत्र में ‘राष्ट्रीय अनुसंधान उत्कृष्टता एवं नीति प्रभाव पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शोध के क्षेत्र में किए गए विशिष्ट और उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया। कुलपति सतपाल सिंह बिष्ट का चयन 46वें विश्व प्रबंधन कांग्रेस की अवार्ड एवं अनुशंसा समिति द्वारा किया गया। दो दिवसीय इस कार्यक्रम का आयोजन 30 और 31 दिसंबर 2025 को किया गया है। उद्घाटन सत्र का मुख्य विषय ‘बिल्डिंग रेसिलिएंट स्टेट्स: इनोवेटिव उच्च शिक्षा, कौशल विकास और अनुसंधान के माध्यम से अनुकूलन’ रहा। कार्यक्रम के दौरान कुलपति सतपाल सिंह बिष्ट ने व्याख्यान देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय स्तर के संस्थान राज्य सरकारों के साथ मिलकर नीतिगत सहयोग और अनुसंधान के माध्यम से उत्पादकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने उच्च शिक्षा और शोध को नीति निर्माण से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर इंदिरा गांधी प्रौद्योगिकी एवं चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलाधिपति प्रिय रंजन त्रिवेदी, अर्जेंटीना, चाड और डेनमार्क के राजदूत, कन्फेडरेशन ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी के सेक्रेटरी जनरल उत्कर्ष शर्मा, जीपीएफ-इंडिया के अध्यक्ष और इंदिरा गांधी टेक्नोलॉजिकल एंड मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी अरुणाचल प्रदेश के कुलाधिपति मार्केंडेय राय सहित देश-विदेश के कई शिक्षाविद, कुलपति, निदेशक और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। समारोह में बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री, बेलारूस दूतावास की द्वितीय सचिव विक्टोरिया मरकचेउस्काय, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, भारतीय प्रबंधन संस्थान रोहतक के निदेशक, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर के कार्यकारी निदेशक सहित अनेक प्रतिष्ठित अतिथियों ने सहभागिता की। सत्र के समापन पर नीलम जोशी और अविनाश चिरंजीव ने आभार व्यक्त किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नववर्ष के मद्देनज़र अल्मोड़ा में यातायात व्यवस्था में आंशिक बदलाव
Next: अंकिता भंडारी मामले में प्रभावशाली लोगों को बचाने का काम कर रही सरकार: मनोज तिवारी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.