Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • थर्टी फर्स्ट और नववर्ष के मद्देनज़र अल्मोड़ा पुलिस अलर्ट
  • अल्मोड़ा

थर्टी फर्स्ट और नववर्ष के मद्देनज़र अल्मोड़ा पुलिस अलर्ट

AltnewsUttarakhand 31/12/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। थर्टी फर्स्ट और नववर्ष 2026 के आगमन को देखते हुए जनपद में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट कर दिया गया है। बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा ने जनपद के सभी थाना और चौकी प्रभारियों, निरीक्षकों, इंटरसेप्टर प्रभारी तथा फायर स्टेशन प्रभारियों को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश जारी किए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए एल्कोमीटर के माध्यम से जांच अभियान चलाया जा रहा है। सार्वजनिक स्थलों, होटल, बार, पब और रेस्टोरेंट में ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए भी पुलिस सतर्क है और प्रबंधकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। नवयुवकों द्वारा रैश ड्राइविंग और स्टंट जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए जनपदभर में प्रभावी चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। प्रमुख पर्यटन स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अग्निशमन सेवाओं को भी सक्रिय रखते हुए उपकरणों और कार्मिकों को तत्पर अवस्था में रखा गया है। बाजार क्षेत्रों और मुख्य चौराहों पर पिकेट लगाए गए हैं, जबकि पैदल गश्त, चीता मोबाइल और हाईवे पेट्रोल को अलर्ट मोड पर रखा गया है। जनपद में अराजक और अवांछित तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए प्रवेश मार्गों पर बेरिकेटिंग कर सघन चेकिंग की जा रही है। इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी पुलिस की सतर्क निगरानी जारी है। सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। पुलिस कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अंकिता भंडारी मामले में प्रभावशाली लोगों को बचाने का काम कर रही सरकार: मनोज तिवारी
Next: चौखुटिया में ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के तहत जनसमस्याओं की सुनवाई

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.