Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • चौखुटिया में ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के तहत जनसमस्याओं की सुनवाई
  • अल्मोड़ा

चौखुटिया में ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के तहत जनसमस्याओं की सुनवाई

AltnewsUttarakhand 31/12/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

चौखुटिया। ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार—प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के तहत बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज गनाई, चौखुटिया में आयोजित कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह ने ग्रामीणों और स्थानीय नागरिकों की पुलिस से जुड़ी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव सुने। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। अपर पुलिस अधीक्षक ने जनसमूह की ओर से उठाई गई विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना और कई मामलों में मौके पर ही त्वरित निस्तारण कराया। जिन सुझावों को व्यवहार में लाया जा सकता है, उन पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर नागरिकों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। साइबर फ्रॉड के तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई। साथ ही नए आपराधिक कानूनों के बारे में विस्तार से बताया गया। नशे से दूर रहने, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन तथा पुलिस के साथ सहयोग करने पर भी विशेष जोर दिया गया। आमजन को विभिन्न आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी साझा की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या, अपराध या असामाजिक गतिविधि की सूचना समय पर पुलिस को देना बेहद जरूरी है, ताकि त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने लोगों से निर्भय होकर पुलिस से संपर्क करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: थर्टी फर्स्ट और नववर्ष के मद्देनज़र अल्मोड़ा पुलिस अलर्ट
Next: ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के तहत न्याय पंचायत स्तर पर शिविर

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.