Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • लमगड़ा पुलिस ने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने का दिया संदेश
  • अल्मोड़ा

लमगड़ा पुलिस ने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने का दिया संदेश

AltnewsUttarakhand 01/01/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जनपद में जनजागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने के क्रम में लमगड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने खिलाड़ियों और ग्रामीणों को नशे से दूर रहने तथा सुरक्षित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। गुरुवार, 1 जनवरी 2026 को लमगड़ा थाने के बीट जवान छड़ौजा क्रिकेट मैदान पहुंचे, जहां उन्होंने खिलाड़ियों और उपस्थित लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा के निर्देश पर जनपद के कोतवाली और थाना क्षेत्रों में स्कूलों, कॉलेजों, नगरों और ग्रामीण इलाकों में लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबंस सिंह और क्षेत्राधिकारी रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थाना लमगड़ा प्रभारी प्रमोद पाठक के नेतृत्व में बीट पुलिसकर्मियों द्वारा गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

छड़ौजा क्रिकेट मैदान में आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम के दौरान पुलिस कर्मियों ने खिलाड़ियों को बताया कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास के लिए आवश्यक है, बल्कि यह युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने का भी सशक्त माध्यम है। पुलिस ने नशा मुक्त जीवन अपनाने की अपील करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज तीनों को प्रभावित करता है।

इस दौरान खिलाड़ियों और ग्रामीणों को साइबर अपराध से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, नए आपराधिक कानूनों—भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम—के बारे में भी जानकारी दी गई। इसके साथ ही सत्यापन की प्रक्रिया और आपात स्थिति में डायल 112 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया।

पुलिस ने युवाओं से स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य के लिए सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने और अपने आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। जागरूकता कार्यक्रम को खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों ने उपयोगी बताया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: बंद घर से आभूषण व नकदी चोरी का खुलासा, आरोपी शिवान से गिरफ्तार
Next: पिरूल से बायो-ब्रिकेट निर्माण पर 40 स्वयंसेवी अग्निशमन कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.