Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: बंद घर से आभूषण व नकदी चोरी का खुलासा, आरोपी शिवान से गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: बंद घर से आभूषण व नकदी चोरी का खुलासा, आरोपी शिवान से गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 01/01/2026 1 minute read

अल्मोड़ा। कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने बंद घर से ताला तोड़कर आभूषण और नकदी चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को बिहार के शिवान से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी का सोना, नकदी और अन्य सामान भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार मामला 18 दिसंबर का है, जब थपलिया अल्मोड़ा निवासी महेन्द्र सिंह देवड़ी ने कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर दी थी। शिकायत में बताया गया था कि परिवार की अनुपस्थिति में अज्ञात व्यक्ति ने घर का ताला तोड़कर सोने के आभूषण और पर्स में रखे लगभग 16 हजार रुपये चोरी कर लिए। इस संबंध में कोतवाली अल्मोड़ा में अज्ञात के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा ने चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा करने और आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह और क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक योगेश चंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज का गहन अध्ययन और सुरागरसी-पतारसी के बाद बुधवार को आरोपी संजय तिवारी(49 वर्ष) निवासी नथनपुर थाना गौतम नगर, जिला शिवान, बिहार को शिवान से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर सात ग्राम पीली धातु, 4010 रुपये नकद और दो कंबल बरामद किए गए। बरामदगी के बाद मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में धारानौला चौकी प्रभारी आनंद बल्लभ कश्मीरा, कांस्टेबल राकेश खेतवाल और कांस्टेबल गिरीश प्रसाद शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: वीपीकेएएस के वैज्ञानिकों और कार्मिकों ने स्वच्छता के प्रति चलाया जनजागरूकता अभियान
Next: लमगड़ा पुलिस ने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने का दिया संदेश

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.