Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अंकिता भंडारी प्रकरण के राजनीतिकरण का भाजपा ने किया विरोध, कांग्रेस का पुतला फूंका
  • अल्मोड़ा

अंकिता भंडारी प्रकरण के राजनीतिकरण का भाजपा ने किया विरोध, कांग्रेस का पुतला फूंका

AltnewsUttarakhand 04/01/2026 1 minute read

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से चौघानपाटा में कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस द्वारा की जा रही राजनीति की कड़ी निंदा की और इसे दुर्भाग्यपूर्ण व जनभावनाओं के खिलाफ बताया। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पूनम पालीवाल ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड एक अत्यंत संवेदनशील और दुखद मामला रहा है, जिसे प्रदेश की जनता भली-भांति समझती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में उत्तराखंड की भाजपा सरकार ने बिना किसी दबाव के त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष जांच टीम का गठन किया, मजबूत और प्रमाणिक साक्ष्य एकत्र किए तथा उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। इसके परिणामस्वरूप न्यायालय ने दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई, जो इस बात का प्रमाण है कि सरकार की नीयत और कार्रवाई दोनों न्याय के पक्ष में थीं। महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस जैसे गंभीर मामले पर भी ओछी राजनीति कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया और कुछ माध्यमों के जरिए उत्तराखंड का माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है, जो पूरी तरह निंदनीय है। भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि यदि कोई नया, प्रमाणिक और तथ्यात्मक साक्ष्य सामने आता है, तो हर स्तर की जांच के लिए सरकार तैयार है। उन्होंने कांग्रेस से जनता को गुमराह करने की राजनीति बंद करने और सड़कों पर भ्रम फैलाने के बजाय न्यायालय का दरवाजा खटखटाने का आग्रह किया। पुतला दहन कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख हवालबाग हिमानी कुंडू, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, नगर निगम मेयर अजय वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, पूर्व जिला अध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, जिला मंत्री सुनील बिष्ट, सौरभ वर्मा, कमला तिवारी, कविता वर्मा, पूनम वर्मा, प्रीति रस्तोगी, देवेंद्र भट्ट, जगमोहन बिष्ट, राजीव गुरुरानी, नीरज सांगा, शुभम रौतेला, भारत भूषण कुंडू सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सोशल मीडिया से प्राप्त शिकायत का जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान
Next: अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर द्वाराहाट में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा का पुतला दहन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.