Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर द्वाराहाट में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा का पुतला दहन
  • अल्मोड़ा

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर द्वाराहाट में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा का पुतला दहन

AltnewsUttarakhand 04/01/2026

अल्मोड़ा। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर रविवार को द्वाराहाट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बाजार क्षेत्र में जुलूस निकालते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और चौराहे पर भाजपा का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन का नेतृत्व द्वाराहाट विधायक मदन सिंह बिष्ट ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी की निर्मम हत्या ने न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में राज्य की भाजपा सरकार ने न्याय दिलाने के बजाय आरोपियों को बचाने का प्रयास किया है। मदन सिंह बिष्ट ने कहा कि जब एक निर्दोष बेटी के साथ इतनी गंभीर घटना होती है और सरकार की जवाबदेही तय नहीं होती, तो यह प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर चुप बैठने वाली नहीं है और सड़क से लेकर सदन तक यह लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ी जाएगी। उनका कहना था कि जब तक अंकिता को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष, महिला कांग्रेस की पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नेता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में सरकार से अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अंकिता भंडारी प्रकरण के राजनीतिकरण का भाजपा ने किया विरोध, कांग्रेस का पुतला फूंका
Next: लमगड़ा पुलिस ने गांव-गांव पहुंचकर दी सुरक्षा और कानून की जानकारी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.