Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • लमगड़ा पुलिस ने गांव-गांव पहुंचकर दी सुरक्षा और कानून की जानकारी
  • अल्मोड़ा

लमगड़ा पुलिस ने गांव-गांव पहुंचकर दी सुरक्षा और कानून की जानकारी

AltnewsUttarakhand 04/01/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जनपद में सुरक्षित और जागरूक नागरिक तैयार करने की दिशा में लमगड़ा पुलिस का जागरूकता अभियान लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा के निर्देश पर जिले के ग्रामीण, शहरी और शैक्षणिक क्षेत्रों में जन जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह और क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में थाना लमगड़ा के थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक के नेतृत्व में बीट पुलिसकर्मियों ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया। रविवार को बीट पुलिसकर्मी जलना गांव, ग्राम सभा भंगा देवली और तडैनी गांव पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों की पुलिस से संबंधित समस्याएं सुनीं और समाधान को लेकर जानकारी दी। पुलिस टीम ने ग्रामीणों को महिला एवं बाल अपराधों से संबंधित कानून, यातायात नियमों के पालन, डिजिटल गिरफ्तारी से जुड़े भ्रम, साइबर अपराध से बचाव के उपायों और नए आपराधिक कानूनों भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही सत्यापन प्रक्रिया और आपात स्थिति में डायल 112 तथा साइबर अपराध से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 1930 के उपयोग के बारे में भी विस्तार से बताया गया। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान नशे के दुष्प्रभावों पर भी चर्चा की गई और ग्रामीणों से अपील की गई कि वे अपने आसपास किसी भी संदिग्ध या अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। इसके अलावा क्षेत्र में बढ़ते जंगली जानवरों के आतंक को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने, जंगल क्षेत्र में अकेले न जाने और बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर द्वाराहाट में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा का पुतला दहन
Next: लुई ब्रेल दिवस पर रैमजे इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.