Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 25 से 29 जनवरी तक लोक गीत और संस्कार गीतों की कार्यशाला, 18 जनवरी तक होंगे पंजीकरण
  • अल्मोड़ा

25 से 29 जनवरी तक लोक गीत और संस्कार गीतों की कार्यशाला, 18 जनवरी तक होंगे पंजीकरण

AltnewsUttarakhand 05/01/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। कुमाऊंनी लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से ग्रीन हिल्स ट्रस्ट अल्मोड़ा की ओर से संस्कृति विभाग उत्तराखंड के सहयोग से लोक गीत एवं संस्कार गीतों की कार्यशाला आयोजित की जा रही है। यह कार्यशाला 25 जनवरी से 29 जनवरी तक अल्मोड़ा में आयोजित होगी। कार्यशाला का नेतृत्व सुप्रसिद्ध लोक गायिका लता पांडे करेंगी। आयोजकों के अनुसार, कार्यशाला में कुमाउनी लोक गीतों और पारंपरिक संस्कार गीतों का अभ्यास कराया जाएगा, ताकि इन लोक विधाओं को सहेजकर आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाया जा सके। इसमें भाग लेने के लिए इच्छुक महिलाएं और युवतियां 18 जनवरी तक अपना पंजीकरण करा सकती हैं। पंजीकरण के लिए दीपक जोशी के मोबाइल नंबर 9557781533 और लता पांडे के मोबाइल नंबर 9412042038 पर संपर्क किया जा सकता है। कार्यशाला में प्रतिभाग के लिए आयु की कोई सीमा निर्धारित नहीं की गई है। आयोजकों का कहना है कि यह अवसर विशेष रूप से छात्राओं और युवाओं के लिए अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम साबित होगा। कार्यशाला में अधिकतम 50 प्रतिभागियों का ही पंजीकरण किया जाएगा और पहले पंजीकरण कराने वालों को वरीयता दी जाएगी। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि किसी समूह का पंजीकरण स्वीकार नहीं किया जाएगा और प्रत्येक प्रतिभागी का पंजीकरण व्यक्तिगत रूप से किया जाएगा। कार्यशाला का समय और स्थान पंजीकरण के दौरान प्रतिभागियों को सूचित किया जाएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कार से तस्करी किया जा रहा 13 लाख का गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार
Next: नव वर्ष पर वरिष्ठ नागरिकों की कुशलक्षेम जानने उनके घर पहुंची अल्मोड़ा पुलिस

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.