Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नव वर्ष पर वरिष्ठ नागरिकों की कुशलक्षेम जानने उनके घर पहुंची अल्मोड़ा पुलिस
  • अल्मोड़ा

नव वर्ष पर वरिष्ठ नागरिकों की कुशलक्षेम जानने उनके घर पहुंची अल्मोड़ा पुलिस

AltnewsUttarakhand 05/01/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा(आरएनएस)।   नए साल के अवसर पर अल्मोड़ा पुलिस ने मानवीय पहल करते हुए वरिष्ठ नागरिकों और अकेले रहने वाले बुजुर्गों की कुशलक्षेम जानने के लिए उनके घरों तक पहुंच बनाई। ‘ऑपरेशन भल छौ’ के तहत पुलिस ने न केवल बुजुर्गों से संवाद किया, बल्कि उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा भी दिलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के निर्देश पर जनपद के सभी थाना, कोतवाली और चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में निवासरत एकल बुजुर्गों और वरिष्ठ नागरिकों का विवरण थानों के अभिलेखों में दर्ज करने तथा समय-समय पर उनसे संपर्क कर उनकी समस्याओं की जानकारी लेने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह और क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में महिला कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जानकी भंडारी के नेतृत्व में रविवार को महिला कोतवाली की टीम ने क्षेत्र में अकेले रहने वाले बुजुर्गों और वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात की। टीम में महिला कांस्टेबल द्रौपदी सुयाल और महिला कांस्टेबल कविता भी शामिल रहीं। पुलिस टीम ने वरिष्ठ नागरिकों से उनके स्वास्थ्य और अन्य समस्याओं के बारे में जानकारी ली तथा उन्हें कोतवाली और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। बुजुर्गों से कहा गया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे बिना संकोच पुलिस से संपर्क करें, उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। अपने घर पर पुलिस को पाकर और सहायता का भरोसा मिलने से सभी बुजुर्ग और वरिष्ठ नागरिक काफी प्रसन्न नजर आए। उन्होंने इस पहल को सराहते हुए पुलिस के प्रति आभार जताया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 25 से 29 जनवरी तक लोक गीत और संस्कार गीतों की कार्यशाला, 18 जनवरी तक होंगे पंजीकरण
Next: कौसानी होटल्स एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित, गजेन्द्र मेहरा बने अध्यक्ष, विनय उपाध्यक्ष

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.